कुरुक्षेत्र,7 मई: सन्निहित सरोवर स्थित हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास परिसर में मंगलवार को श्री गुरूधाम संस्कृत वेद विद्यापीठम अनुसंधान ट्रस्ट द्वारा अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में 20वां यज्ञोपवित संस्कार संपन्न हुआ। विद्यापीठम के संस्थापक एवं संचालक आचार्य पंडित राजेश वत्स के सान्निध्य में 18 ब्रहमचारियों का यज्ञोपवित कराया गया। कार्यक्रम में सभी ब्रहमचारियों को पंचगव्य से आचमन कराया गया तत्पश्चात हवन में आहुतियां दी गई। इस मौके पर ट्रस्ट द्वारा ब्रहमचारियों को दुर्गासप्तशती, संध्या प्रकरण और नित्य कर्म पूजा प्रकाश की पुस्तकें भेंट की। हवन से पूर्व नांदीश्राद्ध और पुण्य वाचन किया गया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पाठशाला में प्रत्येक वर्ष नए विद्यार्थियों का यज्ञोपवित किया जाता है। इस पाठशाला में विद्यार्थियों को समाज में अच्छे संस्कार स्थापित करने , सत्य सनातन धर्म के प्रचार करने एवं कर्मठ, कर्मकांडी ब्राह्मण पूजा अर्चना के लिए ब्रहमचारियों को दीक्षित किया जाता है, जिससे समाज का कल्याण हो और जनमानस में धर्म के प्रति आस्था बलवती हो।
Post Now India Post Now India