कुरुक्षेत्र, 7 मई । श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। सभा की ओर से रेलवे रोड स्थित भगवान परशुराम चौक पर वेदपाठी ब्राह्मणों और सभा के पदाधिकारियों द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई और माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सभा के नवनिर्वाचित प्रधान पं. पवन शर्मा पौनी,पृथ्वी नाथ गौतम ने कहा कि भगवान परशुराम किसी एक सम्प्रदाय या जाति के विरूद्ध नहीं थे। उन्होंने आततायी शक्तियों का नाश किया और इस धरती को देशविरोधी ताकतों से मुक्त कराया।
ब्राह्मण नेताओं ने कहा कि आज फिर देश में आततायी शक्तियां सिर उठा रही हैं। इन शक्तियों का नाश करने के लिए भगवान परशुराम जैसी इच्छाशक्ति की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए ऐसी देशद्रोही शक्तियों का दमन किया जाना जरूरी है।
Post Now India Post Now India