Breaking News
Home / Religious / भागवत कथा में सुनाया श्री कृष्ण जन्म प्रसंग

भागवत कथा में सुनाया श्री कृष्ण जन्म प्रसंग

कुरुक्षेत्र, 12 मई। गो-गीता-गायत्री सत्संग सेवा समिति द्वारा श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक अनिल शास्त्री ने श्री कृष्ण जन्म प्रसंग विस्तार से सुनाया । इस मौके पर वसुदेव-शिशु कृष्ण की झांकी दिखाई गई । मुख्य यजमान पवन शर्मा पहलवान,चंद्रभान गुप्ता,कर्मचंद शर्मा, देवीदयाल जिंदल, सुभाष बठला, देवशरण अरोड़ा, गोरेलाल जुनेजा, राजेश गोयल, दीपक जुनेजा, सतीश जुनेजा, विजय शर्मा, सौरव शर्मा एवं गंगाधर जुनेजा ने भागवत पूजन करके कथावाचक अनिल शास्त्री को तिलक लगाया। प्रवचनों में अनिल शास्त्री ने कहा कि श्री मद भागवत कथा के आयोजन,श्रवण और सहयोग करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते है ।भागवत का सरलार्थ बताते हुए उन्होने कहा कि जो सोए भाग जगाकर पाप को भगाए,वही भागवत है । श्री कृष्ण ने धरती के पाप नष्ट करने और गौंवश की रक्षा के लिए जन्म लिया । कथास्थल महिला श्रद्धालुओं द्वारा भव्य सजावट की गई ।गायकों द्वारा सुुनाए गए भजन दूसरों का दुखड़ा दूर करने वाले तेरे दुख दूर करेंगे राम……. पर श्रद्धालु झूम उठे और जय जय श्री राधे का पवित्र उद्घोष किया । भागवत आरती में जितेंद्र अग्रवाल,दीपक वर्मा,सुरेश मित्तल, रामकुुमार गर्ग, मास्टर कल्याण , मुकेश सिंगला, गुरविंदर सिंह, मुकेश चावला, रंगनाथ, ओडी शर्मा, बालकृष्ण, मुकेश सिंगला, आशा बठला, अनिता आनंद, वंदना मिगलानी, पूनम जैन, नेहा चावला, स्नेहलता गर्ग, अनिता बंसल, उमा बंसल, सरिता देवी, किरण शर्मा और कुुसुम रानी सहित अन्य शामिल रहे।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *