करनाल 15 मई: संस्थाओं की मांग पर विभाग द्वारा नए पंजीकरण नम्बर का संशोधित पंजीकरण नम्बर प्राप्त करने के लिए एक माह की अवधि बढ़ा दी गई है। अब संस्थाओं का रिन्यूअल आगामी 31 मई 2019 तक करवाया जा सकता है। यह जानकारी फर्म एंड सोसाईटी करनाल के जिला रजिस्ट्रार अनिल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगूलेशन एक्ट 2012 के तहत संस्थाओं का पंजीकरण व रिन्यूअल ऑनलाईन करवाना अनिवार्य है। जिन संस्थाओं के संचालको ने अब तक अपनी संस्था का रिन्यूअल नहीं करवाया है, वे 31 मई से पहले-पहले ऑनलाईन अप्लाई अवश्य करवा लें।
Home / Uncategorized / संस्थाओं का 31 मई तक करवाया जा सकता है ऑनलाईन रिन्यूअल- जिला रजिस्ट्रार अनिल कुमार
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India