Breaking News
Home / Social / करनाल मानव सेवा संघ द्वारा लगाया जायेगा निशुल्क 88वां नेत्र चिकित्सा शिविर

करनाल मानव सेवा संघ द्वारा लगाया जायेगा निशुल्क 88वां नेत्र चिकित्सा शिविर

करनाल मानव सेवा संघ (रजि0) द्वारा हर दो मास बाद लगाया जाने वाला निशुल्क नेत्र चिकित्सा जाँच शिवर इस माह भी 88वां दिनांक 19.05.2019 (रविवार) को लगाया जायेगा । इस शिविर में नेत्र चिकित्सक डा0 बी.के. ठाकुर हस्पताल से आये चिकित्सको द्वारा नेत्र जांच की जायेगी एवं उसके बाद संभव निशुल्क दवाईयां दी जायेगी और जो भी मरीज ओप्रेशन के योग्य होंगे उनका मुफत ओप्रेशन कर आँखो के लैंस भी डाले जायेंगे । आंखो की देखभाल हेतु आवश्यक सुझाव भी सुझाये जायेगें । शिविर का उद्घाटन श्रीमती रेणु बाला गुप्ता (मेयर) करनाल द्वारा किया जायेगा। उनके साथ शहर के गणमान्य व्यक्ति व समाजसेवी उपस्थित रहेंगे व अपना आर्शीवाद देंगे ।

करनाल मानव सेवा संघ के संचालक स्वामी प्रेम मूर्ति जी ने बताया कि नेत्र रोगी अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें ताकि उन्हें अपनी बारी के लिये कोई असुविधा का सामना न करना पड़े ।

नोट: रोगीयों व आये हुये महमानो के लिये प्रातः 9 बजे जलपान व दोपहर को भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी ।
इस पुण्य के कार्य में अपने सहयोगियों व ईष्ट मित्रों सहित पहुंचकर सेवा का लाभ उठायें व रोगियों को जल्द स्वस्थय होने की कामना करें और करनाल मानव सेवा संघ (रजि0) द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक कार्यो में अपना आर्थिक योगदान स्वेच्छा से दें ।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *