Breaking News
Home / Lok Sabha Election / मतगणना केन्द्रों में 14 मतगणना टेबल और एक एआरओ की लगेगी टेबल: फुलिया

मतगणना केन्द्रों में 14 मतगणना टेबल और एक एआरओ की लगेगी टेबल: फुलिया

कुरुक्षेत्र 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 23 मई को सुबह 8 बजे मतगणना का कार्य शुरु किया जाएगा। इस मतगणना के कार्यो को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस मतगणना के कार्य के लिए जिन राजनैतिक दलों के चुनावी एजेंट की डयूटी लगी है, वह समय पर पहुंचना सुनिश्चित करे।

वे शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पडऩे वाले सभी 9 विधानसभा निर्वाचन खंडों में मतों की गणना का कार्य 23 मई को प्रात: 8 बजे निर्धारित मतगणना केन्द्रों पर होगा। इसके लिए रादौर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य एमएनएल कालेज यमुना नगर, लाडवा विधानसभा की मतगणना का कार्य अग्रसैन स्कूल कुरुक्षेत्र के आडोटारियम हाल में, शाहबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना का कार्य अग्रसैन स्कूल सेक्टर 13 नोर्थ विंग बेसमेंट में, थानेसर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य साउथ विंग बेसमेंट अग्रसैन स्कूल में, पिहोवा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य आडोटोरियम हाल अग्रसैन स्कूल के प्रथम तल पर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गुहला विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कार्य आईजी कालेज कैथल के आडोटोरियम हाल में, कलायत विधानसभा की मतगणना का कार्य आरकेएसडी स्कूल के सभागार में, कैथल विस क्षेत्र की मतगणना का कार्य आरकेएसडी कालेज के सभागार में व पूंडरी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य आईजी कालेज कैथल के कॉमन रुम में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी स्ट्रांग रुम सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर खोले जाएंगे। इस समय कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडऩे वाले सभी प्रत्याशियों की अनुपस्थित अनिवार्य है। इतना ही नहीं सभी प्रत्याशी या उनके चुनावी एजेंट या फिर कोई भी प्रतिनिधि सुबह 7 बजे सम्बन्धित स्ट्रांग रुम पर उपस्थित होना सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन खंड के मतगणना केन्द्रों में 14 मतगणना टेबल व एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी की टेबल लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त सर्विस मतदाताओं से प्राप्त मत पत्रों व सामान्य डाक मतपत्रों की गणना भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतानुसार रिटर्निंग अधिकारी की टेबल पर की जाएगी। इसके लिए सभी प्रत्याशी मतगणना एजेंटों की नियुक्ति नियमानुसार करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि डाक पत्र से 2588 मतपत्र 17 मई तक प्राप्त किए गए है। मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाईजर, एक काउटिंग सहायक और एक माईक्रो आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। प्रत्येक राउंड की समाप्ति के बाद केन्द्रीय पर्यवेक्षक व अधिकृत माईक्रो आब्जर्वर द्वारा कोई दो मशीने मंगवाकर घोषित परिणाम को दोबारा चैक किया जाएगा।

मोबाईल फोन पर रहेगा प्रतिबंध
मतगणना केन्द्रों में कोई भी उम्मीदवार या गणना एजेंट अपने साथ मोबाईल फोन मतगणना हाल में नहीं ले जा सकेगा। मतगणना एजेंट को जो पहचान पत्र दिया गया है, उसके पिछली तरफ हिदायते भी दी गई है, जिसकी पालना करना जरुरी होगा। कोई भी उम्मीदवार व चुनाव एजेंट बिना पहचान पत्र के मतगणना हाल में प्रवेश नहीं कर पाएगा।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *