Breaking News
Home / Uncategorized / डीएलएसए ने 2 गांवों में विशेष कानूनी जागरुकता शिविरों का आयोजन कर आमजन को किया जागरुक

डीएलएसए ने 2 गांवों में विशेष कानूनी जागरुकता शिविरों का आयोजन कर आमजन को किया जागरुक

कुरुक्षेत्र 17 मई: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से 6 गांवों में विशेष कानूनी जागरुकता शिवरों का आयोजन करके आमजन को मुफ्त कानूनी सहायता, मोटर-वाहन अधिनियम व रेलवे दुर्घटना तथा मध्यस्था स्कीम की जानकारी देकर जागरुक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से गांव बाकली में एक कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में पैनल के अधिवक्ता रविन्द्र सांगवान व पीएलवी विशाल ने आमजन को कानूनी नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसके साथ लोगों को मध्यस्था के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इसी प्रकार पैनल के अधिवक्ता राहुल व पीएलवी रिंकू ने गांव मेहरा, अधिवक्ता पीटर मसीह व पीएलवी बलजीत ने गांव सुंदरपुर तथा अधिवक्ता बलविन्द्र सिंह व पीएलवी रजनकांत ने गांव बाबैन के राजकीय स्कूल बच्चों को उनके कर्तव्यों, काूननी नियमों, मध्यस्था तथा अच्छे व बुरे स्पर्श के बारे में जानकारी देकर जागरुक करने का काम किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *