Breaking News
Home / Social / करनाल मानव सेवा संघ द्वारा लगाया गया निशुल्क 88वां नेत्र चिकित्सा शिविर

करनाल मानव सेवा संघ द्वारा लगाया गया निशुल्क 88वां नेत्र चिकित्सा शिविर

करनाल मानव सेवा संघ द्वारा हर दो मास बाद लगाया जाने वाला निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिवर की भांति इस माह भी 88वां निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर लगाया गया। स्वामी प्रेम मूर्ति जी ने बताया कि इस शिविर में डा0 बी.के. ठाकुर हस्पताल से आये नेत्र रोग विशेषज्ञो डा0 बी.के. ठाकुर व उनके सहायक सतपाल, राजीव व बलदेव द्वारा लगभग 266 नेत्र रोगीयों की आंखो की जांच की व संभव निशुल्क दवाईयां दी गई । इनमें से जो रोगीे ओपरेशन योग्य पाये गये उन्हें आपरेशन की तारीख दे दी गई जहाँ उनका ओप्रेशन निशुल्क किया जायेगा।

इस शिविर में स्टेज का संचालन दुली चन्द शर्मा, श्री नारायण गोयल द्वारा किया गया । स्वामी प्रेम मूर्ति जी ने बताया कि जनता के सहयोग से मानव सेवा संघ में समय-समय पर अनेक जनसुविधायें चलाई जा रही है । आये हुये मुख्य अतिथियों ने मानव सेवा संघ में चल रही जन सेवाओं की सराहना की । शिविर में आये सभी नेत्र रोगीयों व मेहमानो को चाय प्रसाद नाश्त व भोजन करवाया गया ।

इस शिविर में मुख्य रुप से राम लाल अग्रवाल, जे.आर. कालड़ा, रुप नारायण चानना, चेतन पसरीचा, राम प्रकाश शर्मा, एम.आर.गुप्ता, सतप्रकाश (पूर्व पार्षद), कवंल भसीन (पूर्व पार्षद) श्रीमती राज लांबा, एम.पी. गुप्ता, सुरेश जुनेजा, सोमनाथ, चंपा अहुजा, सावित्री बिन्दलेश, सी.ए. नागेश गुप्ता, डा0 प्रदुमन, पुना राम, अशोक कुमार, ललिता शर्मा, केयर सिंह, संजय जैन, मनोहर लाल, दर्शन लाल, विनोद शर्मा, जी.एल. मैहता, आदि उपस्थित रहेे ।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *