Breaking News
Home / Religious / समस्त श्यामप्रेमी परिवार द्वारा 80वां संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित

समस्त श्यामप्रेमी परिवार द्वारा 80वां संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित

कुरुक्षेत्र, 20 मई समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा गऊशाला बाजार कटहरा थानेसर में 80वां श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। श्याम प्रेमी अजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में आयोजक हरीश कुमार गिरधर परिवार ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। गोयल ने बताया कि समस्त श्याम प्रेमी परिवार द्वारा खाटू श्याम जी के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक मंगलवार को ताली कीर्तन किया जाता है। साथ ही महिला ताली कीर्तन भी करवाए जाते हैं और दो दिवसीय श्री खाटू धाम यात्रा प्रत्येक महीने के अंतिम शनिवार-रविवार को राजस्थान जाती है। जिन भक्तों को अपने निवास स्थान, व्यापारिक प्रतिष्ठान एंव संस्थानों में श्याम जी का संकीर्तन करवाना हो, वे संपर्क कर सकते हैं। ये संकीर्तन पूर्णत: नि:शुल्क होंगे।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *