कुरुक्षेत्र 20 मई: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (निट) कुरूक्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा प्रदान करने वाले ‘ शिक्षा समूह ’ द्वारा बढ़ती हुई पर्यावरण समस्या को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘ शिक्षा समूह ’ के मुख्य सलाहकार प्रो. पी. सी. तिवारी की देख-रेख में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के आठ वृक्षों का रोपण किया गया। आजकल की बढ़ती प्रदूषण की समस्या को कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षों का रोपण किया जाना चाहिए ताकि बढ़ती हुई प्रदुषण समस्या को कम किया जा सके। दैनिक जीवन में महत्व को समझाते हुए सभी को जागरूक किया और बताया कि वृक्षारोपण करने के साथ साथ इनकी देखभाल करना भी हमारा परम कर्तव्य हैं। उन्होंने वृक्षारोपण की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि आज के इस मशीनी युग में बढ़ते हुए प्रदुषण के कारण हर घर में वृक्ष लगाना अत्यंत आवश्यक है।
Post Now India Post Now India