कुरुक्षेत्र 21 मई: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से 4 गांवों में विशेष कानूनी जागरुकता शिवरों का आयोजन करके आमजन को लेबर अधिनियम व उनके अधिकार, औद्योगिक अधिनियम, बाल मजदूरी अधिनियम तथा मध्यस्था स्कीम की जानकारी देकर जागरुक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से गांव सूरा में एक विशेष कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पैनल के अधिवक्ता शेखर कपूर व पीएलवी रमन ने आमजन को कानूनी नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसके साथ लोगों को मध्यस्था के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इसी प्रकार पैनल के अधिवक्ता राकेश कुमार व पीएलवी युद्घवीर ने गांव बड़शामी में, अधिवक्ता अनिमेश भारद्वाज व पीएलवी सनिन्द्र कुमार ने कन्या गुरुकुल बचगांवा में, अधिवक्ता अनिल कुमार मैहला व पीएलवी संदीप कुमार ने गीता निकेतन माध्यमिक स्कूल सेक्टर 3 कुरुक्षेत्र में विद्यार्थियों व आमजन को लेबर अधिनियम व उनके अधिकार, औद्योगिक अधिनियम, बाल मजदूरी अधिनियम, अच्छे व बूरे स्पर्श तथा मध्यस्था स्कीम के बारे में जानकारी देकर जागरुक करने का काम किया।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India