Breaking News
Home / Events / स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अधिकारियों-कर्मचारियों को आतंकवाद का डट कर मुकाबला करने की एडीसी अनिश यादव ने दिलाई शपथ

स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अधिकारियों-कर्मचारियों को आतंकवाद का डट कर मुकाबला करने की एडीसी अनिश यादव ने दिलाई शपथ

करनाल 21 मई: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव व नगराधीश नवीन आहूजा सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने आतंकवाद का डट कर मुकाबला करने की शपथ ली।

अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को पूरे में आतंकवादी विरोधी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ ली कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखेंगे तथा निष्ठापूर्वक हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डट कर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक, सद्भावना तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली तथा विघटनकारी शक्तियों का कड़ा मुकाबला करेंगे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *