पिहोवा 21 मई: मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के सामने नायब तहसीलदार राजेंद्र रोहिला ने पिहोवा के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को देश सेवा के लिए तत्पर रहने की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि हम भारतवासी अपने देश की अंहिसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठïापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आंतकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सदभाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली तथा विघटनकारी शक्तियों से लडऩे की भी शपथ लेते हैं। इस अवसर पर पिहोवा के सभी सरकारी कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
Post Now India Post Now India