Breaking News
Home / Kurukshetra / देश में आंतकवाद व हिंसा के खतरे के प्रभावों के प्रति लोगों को जागरुक करना है जरुरी: फुलिया

देश में आंतकवाद व हिंसा के खतरे के प्रभावों के प्रति लोगों को जागरुक करना है जरुरी: फुलिया

कुरुक्षेत्र 21 मई: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि देश में आंतकवाद, हिंसा के खतरे और उससे समाज पर पडऩे वाले प्रभाव के प्रति लोगों को जागरुक करना बहुत जरुरी है। जब सभी लोग देश में शांति और मानवता का संदेश फैलाएंगे तभी आंतकवाद का सफाया सम्भव हो पाएगा।

वे मंगलवार को लघु सचिवालय के प्रांगण में आंतकवाद विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। यहां पर उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने सबसे पहले लघु सचिवालय के प्रांगण में विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई की समाज में शांति सदभावना बनाए रखेंगे और हमेशा अहिंसा के मार्ग पर चलेंगे। इसके पश्चात उपायुक्त ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे देश में 21 मई को आंतकवाद विरोधी दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। इस दिवस पर जगह-जगह लोगों को समाज में शांति और सदभावना का संदेश फैलाने और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जाता है कि लोग आंतकी गुटों और आंतकी हमलों को अंजाम देने वाली शक्तियों से हमेशा सजग रहे तथा लोगों के बीच एकता को बनाए रखे। इतना ही नहीं युवाओं को शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान किया जाए ताकि युवा देश विरोधी गतिविधियों से हमेशा दूर रहे। इस मौके पर एसडीएम अश्विनी मलिक, तहसीलदार राजकुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

राष्ट्र प्रेम मंच ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

आतंकवाद की सोच को ही जड़ से खत्म करने के लिए पूरे राष्ट्र को एकजुट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *