कैथल, 24 मई: जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल ने बताया कि विभाग द्वारा आगामी 1 जून से 10 जून तक डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में 10 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में प्रशिक्षकों द्वारा शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, लोक नृत्य तथा लोक गायन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर प्रात: साढ़े 7 बजे से साढ़े 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शास्त्रीय व लोक नृत्य की जानकारी बच्चों को देना है, ताकि बच्चे अपनी लुप्त होती परम्पराओं, लोक शैली में शास्त्रीय गायन व नृत्य के बारे में जान सकें।
Home / Events / 1 जून से 10 जून तक डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में 10 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा
Check Also
श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग
कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …
Post Now India Post Now India