Breaking News
Home / Uncategorized / जिला के प्रथम ऑडिटोरियम हेतू चयनित स्थल का शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया: रोकी मित्तल

जिला के प्रथम ऑडिटोरियम हेतू चयनित स्थल का शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया: रोकी मित्तल

कैथल, 27 मई: हरियाणा सरकार के एक और सुधार कार्यक्रम के परियोजना निदेशक रोकी मित्तल ने स्थानीय जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि से बनने वाले जिला के प्रथम ऑडिटोरियम हेतू चयनित स्थल का शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस ऑडिटोरियम के निर्माण से विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतू जिला में बेहत्तर सुविधा उपलब्ध होगी। ऐसे ऑडिटोरियम के निर्माण की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही है।
एक और सुधार कार्यक्रम के परियोजना निदेशक रोकी मित्तल ने ऑडिटोरियम स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि सरकार द्वारा इस ऑडिटोरियम की स्वीकृति की सभी औपचारिक्ताएं लगभग पूर्ण की जा चुकी हैं तथा शीघ्र ही इस ऑडिटोरियम का निर्माण शुरू किया जाएगा। रोकी मित्तल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकताएं हैं। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की हरियाणा में एक और सुधार कार्यक्रम शुरू करने का उद्देश्य भी यही है। शिक्षा विभाग द्वारा इस ऑडिटोरियम के निर्माण हेतू विभाग को एक करोड़ 20 लाख रुपये की मांग भेजी जा चुकी है। परियोजना निदेशक ने कहा कि जिला में ऐसा ऑडिटोरियम अभी तक स्थापित नहीं किया गया, जिसकी लम्बे से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में जिला स्तर के अतिरिक्त प्रांतीय स्तर के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं तथा इस विद्यालय परिसर में ऑडिटोरियम हेतू पर्याप्त जगह भी उपलब्ध है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डïा, खंड शिक्षा अधिकारी रतिराम शर्मा तथा विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार ने ऑडिटोरियम के संदर्भ में परियोजना निदेशक को विस्तृत जानकारी दी।

ऑडिटोरियम स्थल का निरीक्षण कर रहे रोकी मित्तल को अपने विद्यालय में देख कर विद्यालय की छात्राओं ने सुबह व दोपहर विद्यालय के बाहर मनचले लडक़ों द्वारा उनके साथ की जा रही छेड़छाड़ के बारे में जानकारी दी तथा सुबह विद्यालय शुरू होने के समय तथा दोपहर बाद छुट्टïी के समय पुलिस कर्मचारी अनाजमंडी व अवैध रूप से विद्यालय के सामने लगाई गई झोंपडिय़ों के आस-पास पैट्रोलिंग करने का अनुरोध किया। विद्यालय परिसर में एकत्र होकर छात्राओं ने उनके साथ अकसर लडक़ों द्वारा छेड़छाड़ करने तथा अभद्र टिप्पणी बारे अपनी व्यथा रोकी मित्तल के समक्ष रखी, जिन्होंने मौके पर पुलिस कर्मचारियों को बुलाकर संबंधित क्षेत्र में राईडर तैनात करने को कहा ताकि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। इसके उपरांत रोकी मित्तल ने स्थनीय गीता भवन मंदिर के समीप स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में भी छात्राओं की समस्या सुनी तथा कहा कि प्रदेश सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूरी तरह गंभीर है। एक और सुधार कार्यक्रम के तहत ऐसी ही समस्याओं का समाधान निकाला जा रहा है।

रोकी मित्तल ने इसके उपरांत नगर परिषद कार्यालय जाकर अधिकारियों को इस विद्यालय परिसर के सामने डाले गए गोबर के ढेर तथा अवैध रूप से लगाई गई झोंपडिय़ों को तुरंत हटवाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा गोबर के ढेर एवं झुग्गी-झोंपडिय़ों हटवाने बारे मांग की गई थी ताकि विद्यालय में पढने वाले छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और वे स्वयं को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर सकें। गोबर के ढेर तथा झुग्गी झोंपडिय़ों में रहने वाले लोगों के खुले में शौच करने से विद्यालय के आस-पास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है तथा इस क्षेत्र में मक्खी-मच्छर भी ज्यादा पनप रहे हैं। नगर परिषर कार्यालय के अधिकारियों ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित को नोटिस जारी कर शीघ्र ही गोबर के ढेर व अवैध रूप से लगाई गई झोंपडिय़ों को हटवाने का आश्वासन दिया।

विद्यालय परिसर में पहुंची महिला पुलिस थाना की इंचार्ज रेखा रानी ने विद्यालय के प्राचार्य को विद्यालय में यौन शोषण रोकने से संबंधित टीम गठित करने को कहा तथा इस टीम में विद्यालय की कुछ छात्राओं को भी शामिल करने को कहा ताकि वे अन्य छात्राओं की व्यथा को इस टीम के सामने रख सकें। उन्होंने कहा कि वे निरंतर ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए तत्पर रहती हैं तथा दुर्गा शक्ति टीम भी नियमित अंतराल पर ऐसे स्थलों पर पैट्रोलिंग करती रहती है। यह टीम कैथल शहर ही नहीं बल्कि रोटेशन के अनुसार जिला के अन्य शहरी क्षेत्रों में भी गस्त कर रही है ताकि छात्राओं को असामाजिक तत्व परेशान न कर सकें। उन्होंने छात्राओं को आह्वïान किया कि वे उनके साथ होने वाले दुव्र्यवहार व छेड़छाड़ की घटनाओं की निडर होकर पुलिस को सूचना दें। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *