कुरुक्षेत्र 27 मई:उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला रोड़ सेफ्टी की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को नियमों की उल्लघंना करने वाले वाहन चालकों के चालान करने होंगे। इसके अलावा डीसी ने रेलवे रोड़, पिपली, नया व पुराना बस स्टैंड सहित अन्य जगहों पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ रोड़ सेफ्टी के नियमों की पालना करवानी होगी। उन्होंने रोड़ सेफ्टी के सदस्यों से पिछले एजेंडे पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की और सदस्यों से सुझाव भी आमंत्रित किए।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने कार्याे से सम्बन्धित एटीआर भेजना सुनिश्चित करे तथा जो कार्य हो चुके है, उनकी फोटो भी अपलोड करवाए। उन्होंने कहा कि ज्योतिसर कैनाल ब्रिज पर क्रैश बैरियर लगाए तथा कंडा चौंक से रेलवे रोड़ तक रोड़ मार्किंग करवाए। उन्होंने एनएच के अधिकारियों से कहा कि शाहबाद से साहा एनएच-444ए सडक़ को ठीक करवाए। उन्होंने पीडब्लयूडी बीएंडआर के अधिकारियों से कहा कि पिपली से यूनिवर्सिटी थर्ड गेट तक रोड़ विस्तारीकरण से सम्बन्धित रिपोर्ट भेजे तथा लाडवा मार्किट में रोडं मैपिंग करवाए। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को कहा कि सेक्टर 7 और सेक्टर 10 में फुटपाथ पर लगी घास को साफ करवाए। जिन विभागों का कार्य पूरा हो चुका है, वह यूटिलाईजेशन सर्टीफिकेट तुरंत भेजे।
इस अवसर पर डीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कहा कि स्कूलों में यातायात से सम्बन्धित प्रतियोगिताएं आयोजित करवाए तथा रैडक्रास सोसायटी स्वास्थ्य जांच शिविर तथा फस्र्ट एड कार्यक्रम आयोजित करवाए। लाडवा एसडीएम व नगराधीश अनिल यादव ने बताया कि स्कूल वाहन पालिसी के तहत 71 स्कूल बसों को चैक किया गया है। बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारी ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा ओवर स्पीड के 292, बिना हेल्मेट के 128 तथा गलत पार्किंग से सम्बन्धित 303 चालान किए है। इस मौके पर एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम शाहबाद संयम गर्ग, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, एसडीएम लाडवा एवं नगराधीश अनिल यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Post Now India Post Now India