Breaking News
Home / Kaithal / बढ़ते नशे के कारण समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव विषय पर दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया

बढ़ते नशे के कारण समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव विषय पर दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया

कैथल, 28 मई: गांव जाखौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बढ़ते नशे के कारण समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव विषय पर दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी श्री शमशेर सिंह सिरोही ने विद्यार्थियों को बताया कि समाज में दिन-प्रतिशत नशे की बढ़ोत्तरी हो रही है। नशे के चक्रव्यूह में सबसे ज्यादा युवा फंस रहा है। नशा उसे खुद भी बर्बाद कर देता है तथा उसके परिवार को भी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने परिवार में खुद भी नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार के सदस्यों का पूरा ध्यान रखें। छोटे-छोटे बच्चों को जागरूक करें कि नशे से जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है। डा. रजनीश ने भी बच्चों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी और नशे से होने वाली बीमारियों के बारे में भी बताया। डाईट प्रिंसीपल दलीप सिंह ने भी बच्चों को अपने विचारों से प्रेरित किया। प्रिंसीपल पवन गर्ग व जयकिशन ने भी बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रतन सिंह, रीटा रानी, कमलेश, सुशील कुमार, फूल कुमार कादियान भी शामिल रहे।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *