Breaking News
Home / Uncategorized / दरगाह शेख जलालुद्दीन थानेसरी में 21वें रोजे की फातिहा और अफ्तार आयोजित

दरगाह शेख जलालुद्दीन थानेसरी में 21वें रोजे की फातिहा और अफ्तार आयोजित

कुरुक्षेत्र, 28 मई: बाबा फरीद सर्वधर्म सद्भावना सोसायटी के तत्वाधान में हजरत शेख जलालुद्दीन थानेसरी दरगाह में 21वें रोजे की फातिहा और अफ्तार कराई गई। गौरतलब है कि हजरत मोहम्मद मुस्तफा (सल.) के चौ‌थे खलीफा और दामाद को मुस्लिम समुदाय के शिया और सुन्नी दोनों वर्गों में विशेष दर्जा हासिल है। आयोजन से जुड़े गुलाम साबिर ने बताया कि 21वें रमजान को इनकी यादगार में दोनों ही वर्ग अपने-अपने ढंग से उन्हें याद करके श्रद्घांजलि देते हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रमजान के पवित्र महीने में रोजेदारों ने हाजिरी लगा कर अफ्तार में हिस्सा लिया। वहीं हिंदु-मुस्लिम-सिख भाईचारे को बल देते हुए इन वर्गों के रोजेदारों को अफ्तार कराई।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *