Breaking News
Home / Social / क्रांतिकारी भगवती चरण वोहरा के बलिदान दिवस पर 229वां रक्तदान शिविर आयोजित

क्रांतिकारी भगवती चरण वोहरा के बलिदान दिवस पर 229वां रक्तदान शिविर आयोजित

कुरुक्षेत्र, 28 मई: डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी भगवती चरण वोहरा के बलिदान दिवस पर 229वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. शिविर में जिला कुरुक्षेत्र की भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव कुलबीर मलिक मुख्यातिथि के रूप में पधारे जबकि शिक्षक डॉक्टर भारतेन्दु हरीश की अध्यक्षता में शिविर सम्पन्न हुआ. मुख्यातिथि कुलबीर सिंह मलिक ने कहा कि डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने कुरुक्षेत्र जिला में सबसे अधिक बार रक्तदान करने का कीर्तिमान स्थापित करने के साथ 229 रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान के प्रति लोगों के मन से दर समाप्त करने में अहम् भूमिका निभाई है. रक्त कोष प्रभारी डॉक्टर विनोद तंवर ने कहा कि डॉ. वर्मा द्वारा निरंतर रक्तदान की पूर्ति में सराहनीय योगदान दिया जा रहा है |

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *