Breaking News
Home / Education / जीवन को तनावमुक्त एवं स्वस्थ रखने के लिए योग की अनिवार्यता

जीवन को तनावमुक्त एवं स्वस्थ रखने के लिए योग की अनिवार्यता

कुरुक्षेत्र, 28 मई: अग्रसैन पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों को स्वस्थ और तनावमुक्त रखने के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसके मुख्यवक्ता अखिल भारतीय योग संस्थान से डॉ. मनीष कुकरेजा एवं उनका सहयोगी दल था ! सर्वप्रथम स्कूल की प्राचार्या ने उनका अभिनन्दन करते हुए उनके बारे में जानकारी दी ! डॉ. मनीष ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए जीवन को तनावमुक्त करने के तरीके उदाहरण सहित समझाये ! उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि जीवन में आगे बढऩे और स्वस्थ रहने के लिए योग अनिवार्य है ! आज के बच्चे ही देश के भावी निर्माता है यदि वे ही तनावग्रस्त रहेंगे तो देश और समाज उन्नति नहीं कर पायेगा | वही स्कूल में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें मुख्यवक्ता श्रीमती अनीता दुआ एसोसिएट प्रोफेसर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी द्वारा विद्यार्थियों को स्वच्छ और स्वस्थ रहने संबधित जानकारी प्रदान की गई ! इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों का शारीरिक , सामाजिक व् आत्मिक विकास रहा ! उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि अच्छा स्वास्थ्य केवल बीमारी का न होना ही नहीं बल्कि शारीरिक , बौद्धिक , आध्यात्मिक , सामाजिक विकास भी है ! अच्छे स्वास्थ्य के लिए उन्होंने शारीरिक व्यायाम , योग , संतुलित आहार, स्वच्छता पर्याप्त पानी , नींद , खेल -कूद पर बल दिया तथा कहा कि बच्चों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेना चाहिए | कार्यक्रम के समापन पर स्कूल की प्राचार्या ने मुख्यवक्ता को स्मृति चिन्ह भेंट भेंट किया | तथा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी नियमों को अपनाने की प्रेरणा दी !

About postnow

Check Also

मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव के हवन यज्ञ में डाली आहुति एसीएस ने किया अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के सरस और हरियाणा दर्शन गैलरी का अवलोकन

कुरुक्षेत्र 29 जनवरी। हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *