कुरुक्षेत्र 28 मई: कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा केडीबी मेला क्षेत्र, सन्निहित सरोवर, ब्रहमसरोवर तथा श्रीकृष्ण संग्रहालय क्षेत्र में खड़े आम के 7 पेडों तथा बेलपत्र के 6 पेडों के फलों की फसल को वर्ष 2019 के लिए नीलाम किया जाएगा। इनकी पेडों की नीलामी 4 जून 2019 को प्रात: 11 बजे कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कार्यालय परिसर की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति इस नीलामी में भाग ले सकते है। बोली लगाने वाले व्यक्ति को बोली से पहले 2 हजार रुपए की जमानत राशि जमा करवानी होगी। स्थल पर खड़े वृक्षों तथा नीलामी की अन्य शर्तों का निरीक्षण किसी भी कार्य दिवस में किया जा सकता है। बोर्ड के पास बिना कारण बताए बोली को रद्द करने का अधिकारी भी आरक्षित रहेगा।
Home / Uncategorized / मेला क्षेत्र, सन्निहित सरोवर, ब्रहमसरोवर क्षेत्र में खड़े फलदार पौधों की नीलामी 4 जून को
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India