Breaking News
Home / Kaithal / जिला रैड क्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा

जिला रैड क्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा

कैथल, 28 मई: जिला रैड क्रॉस सोसायटी द्वारा भारत विकास परिषद ढांड के सहयोग से 2 जून को ढांड स्थित अनंत राम पैलेस में तथा चंदाना में कार्यरत चक्य फाउंडेशन वैलफेयर सोसायटी के सहयोग से 9 जून को चंदाना गांव स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय परिसर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन रक्तदान शिविरों का शुभारंभ सुबह साढे 8 बजे होगा। सोसायटी के सचिव श्री बलवान सिंह ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इन रक्तदान शिविरों में स्वेच्छा से बढचढ कर रक्तदान करें ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों को रक्त प्रदान करके उनकी बहुमूल्य जिन्दगियों को बचाया जा सके। प्रकृति में मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है तथा न ही अभी तक विज्ञान द्वारा मानव रक्त का कोई विकल्प ढूंढा जा सका है। केवल रक्तदाताओं द्वारा दान किए गए रक्त से एकत्रित किया गया रक्त ही जरूरतमंद व्यक्तियों को दिया जा सकता है। इसीलिए रक्तदान को महादान भी कहा गया है।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *