Breaking News
Home / Kaithal / समैम योजना के तहत अनुदान पर सभी कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने हेतू आबंटित लक्ष्य 164 के लिए लॉटरी ड्रॉ निकाला गया

समैम योजना के तहत अनुदान पर सभी कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने हेतू आबंटित लक्ष्य 164 के लिए लॉटरी ड्रॉ निकाला गया

कैथल, 28 मई: अतिरिक्त उपायुक्त श्री आरके सिंह की अध्यक्षता में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा समैम योजना के तहत अनुदान पर सभी कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने हेतू आबंटित लक्ष्य 164 के लिए लॉटरी ड्रॉ निकाला गया, जिसके माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया। इन कृषि यंत्रो हेतू 3 हजार 878 आवदेन प्राप्त हुए थे।

अतिरिक्त उपायुक्त श्री आरके सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर हेतू 80 किसानों का चयन किया गया तथा इतने ही किसानों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। स्ट्रॉ बेलर के लिए लॉटरी ड्रॉ के माध्यम से चयन लाभार्थियों का चयन किया गया। लॉटरी ड्रॉ में लगभग 100 किसानों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि आज जिला के किसानों को ट्रैक्टर, स्ट्रॉ बेलर, हे रेक, सीधी धान बिजाई मशीन, रीपर वाईंडर, पैडी ट्रांसप्लांटर, मल्टी क्रोप प्लांटर आदि कृषि यंत्र समैम योजना के तहत अनुदान पर उपलब्ध करवाने हेतू लॉटरी ड्रॉ के माध्यम से स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में लाभार्थियों का चयन किया गया। चयनित किसानों की मशीन खरीद उपरांत व भौतिक सत्यापन के बाद योजना की हिदायतों अनुसार अनुदान राशि खातों में जमा करवा दी जाएगी। चयनित किसानों की सूची स्थानीय करनाल रोड वैष्णो कॉलोनी स्थित सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में वीरवार को देखी जा सकेगी।

इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा, सहायक कृषि अभियंता पुरुषोत्तम लाल, कृषि विज्ञान केंद्र के विस्तार शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. जसबीर, महेंद्र रसीना, कृषि विकास अधिकारी सज्जन कुमार, सुपरवाइजर आशीष कुमार, ललित मोहन सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, शहीद पार्क व अन्य शहीद स्मारकों का किया दौरा

कैथल, 23 जनवरी। उपायुक्त सुजान सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *