कैथल, 25 जनवरी। उपायुक्त सुजान ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। पुलिस लाईन ग्राउंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पर्व पर अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त धनपत सिंह राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले नगर के शहीद स्मारकों पर पुष्प अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व में सभी आम जन भी समारोह का हिस्सा बनें और इस भव्य कार्यक्रम में शरीक होकर देश के प्रति अपनी देश भावना का कर्तव्य निभाएं। उपायुक्त ने कहा कि इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल होने वाले सभी बच्चों व आम नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। समारोह में स्वतंत्रता सेनानीगण व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यातिथि द्वारा निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण होगा। मुख्यातिथि के संबोधन के बाद विभिन्न टुकडिय़ों द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया जाएगा। इसके उपरांत विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा पीटी शो, सूर्य नमस्कार, डंबल, लेजियम की प्रस्तुति होगी। राष्ट्रीय पर्व को चार चांद लगाने के लिए विभिन्न स्कूल के बच्चोंं द्वारा देश भक्ति व विभिन्न प्रदेश की लोक कलाओं से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा अनुरूप सभी कार्य होने चाहिए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले व अन्य लोगों के लिए उचित प्रबंध होने चाहिए। ग्राउंड में मोबाईल शौचालय व पेयजल आदि की समूचित व्यवस्था होनी चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए बैठने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि सभी देशभक्ति व लोक कला से परिपूर्ण कार्यक्रमों को ठीक प्रकार सेे देख सके।
Home / Events / गणतंत्र दिवस समारोह का मनाया जाएगा धूमधाम से, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त धनपत सिंह करेंगे राष्ट्रीय ध्वजारोहण
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India