करनाल 29 मई, अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि जिला करनाल की 382 ग्राम पंचायतों में अनुदान राशि पर सोलर स्ट्रीट लाईटें लगाए जाएंगी। यह लाईटें नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा अनुदान पर ग्राम पंचायतों में उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा एक स्ट्रीट लाईट का कुल मूल्य 12650 रुपये निर्धारित किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक स्ट्रीट लाईट के लिए 4000 रुपये की सरकारी सब्सिडी तय की गई है। ग्राम पंचायतों को यह लाईटें सब्सिडी काटने के बाद 8650 रुपये में मिलेगी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायतें बाहर से किसी प्राईवेट कम्पनी द्वारा पंचायतों में यह स्ट्रीट लाईटें नहीं लगवा पाएंगी। ग्राम पंचायतें प्रस्ताव देकर बीडीपीओ कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकेंगी। एडीसी ने बताया कि संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के माध्यम से आवेदन कर सकेगी। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के साथ ग्राम पंचायत अनुसार जितनी भी स्ट्रीट लाईटें लगवाई जानी हैं उनका ड्राफ्ट अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में जमा करवाना होगा।
Post Now India Post Now India