करनाल 29 मई, इग्रू क्षेत्रीय करनाल की क्षेत्रीय निदेशक डा. पूनम कुमारी सिंह ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में इग्रू की परीक्षाएं 1 जून से आरंभ होकर 29 जून, 2019 तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि इग्रू के कुल 910 परीक्षा केन्द्र हैं जिनमें 16 परीक्षा केन्द्र विदेशों में और 123 परीक्षा केन्द्र देश के विभिन्न जिलों में हैं। इस परीक्षा के लिए 759380 पात्र विद्यार्थियों को हाल टिकट जारी किए जा चुके हैं कोई भी विद्यार्थी जो परीक्षा में बैठेगा वह इग्रू की वैबसाईट से 222.द्बद्दठ्ठशह्व.ड्डष्.द्बठ्ठ डाऊनलोड कर सकता है।
सहायक क्षेत्रीय निदेशक डा. धर्मपाल ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि हरियाणा में इग्रू द्वारा 29 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं जिनमें से 9 हरियाणा की जेलों स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जून महीने में होने वाली परीक्षा में हरियाणा के 157882 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाएं व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निर्देश दिए कि वे परीक्षा केन्द्र पर 30 मिनट पहले पहुंच जाएं और इग्रू द्वारा जारी आई कार्ड व हाल टिकट अपने साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि बीसीए और एमसीए के विद्यार्थियों को प्रैक्टिल इग्जम के लिए अलग से हाल टिकट जारी किए जाएंगे। जिन विद्यार्थियों को प्रैक्टिल इग्जम देना है वो जून माह के अंत में क्षेत्रीय केन्द्र करनाल में सम्पर्क कर सकते हैं।
Post Now India Post Now India