कुरुक्षेत्र 30 मई: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से 2 गांवों में विशेष कानूनी जागरुकता शिविरों का आयोजन करके आमजन को अनुसूचित जाति अधिनियम, पिछड़ा वर्ग अधिनियम तथा नालसा के तहत मध्यस्था स्कीम की जानकारी देकर जागरुक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से गांव अजमतपुर में एक विशेष कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पैनल की अधिवक्ता दिव्या व पीएलवी गगनदीप ने आमजन को कानूनी नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसके साथ लोगों को मध्यस्था के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इसी प्रकार पैनल के अधिवक्ता हरपाल सिंह व पीएलवी गरगी ने गांव अजरावर में आमजन को अनुसूचित जाति अधिनियम, पिछड़ा वर्ग अधिनियम तथा नालसा के तहत मध्यस्था स्कीम के बारे में जानकारी देकर जागरुक करने का काम किया।
Check Also
राष्ट्र प्रेम मंच ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
आतंकवाद की सोच को ही जड़ से खत्म करने के लिए पूरे राष्ट्र को एकजुट …
Post Now India Post Now India