Breaking News
Home / Events / इस बार की राह्गिरी संधू पैलेस के सामने पुराने बाई पास पर आयोजित की जाएगी

इस बार की राह्गिरी संधू पैलेस के सामने पुराने बाई पास पर आयोजित की जाएगी

2 जून 19 को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित करवाया जायेगा राह्गिरी कार्यक्रम| इस बार की राह्गिरी कार्यक्रम संधू पैलेस के सामने नजदीक जांगड़ा धर्मशाला के पास होगा| इस सम्बन्ध में आज एस डी एम थानेसर की अध्यक्षता में अधिकारियों की मीटिंग हुई| मीटिंग में जिला के सभी अधिकारियों ने भाग लिया |
जिला प्रशासन की तरफ से इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजनो का उद्देश्य आम लोगों व प्रशासन के बीच में समन्वय स्थापित करना है| इस प्रकार के कार्यक्रमों के दौरान अपने पुराने पारम्परिक खेलों के साथ साथ नये खेलों का आयोजन किया जायेगा| राह्गिरी के आयोजन का मकसद सन्डे के दिन आपस में एक दुसरे के साथ मिलकर आनन्द लेने के लिए किया जाता है| इस दौरान जिला चिकित्सा अधिकारी की तरफ से हेल्थ चेकप लगाया जायेगा जिसमे फ्री शुगर तथा बी पी चेकप किया जायेगा | आप लोगों के मनोरंजन के लिए स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक किये जायंगे |इस कार्यक्रम में कोई भी नागरिक अपना कोई भी गीत, चुटकला भजन प्रस्तुत कर सकता है| यह मंच हर नागरिक को अपना हुनर दिखने के लिए प्रशासन द्वारा खुला मंच लगाया जा रहा है | इस कार्यक्रम में जिला के सभी अधिकारी भाग लेंगे | आम लोगों से अपील है कि इस प्रकार के कार्यकर्मों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग ले तथा सन्डे का पूरा पूरा लाभ उठाये| राह्गिरी के दौरान गुल्ली डंडा, रस्सा कसी , वालीवाल आदि खेलों का भी आयोजन किया जायेगा तथा बच्चों को नापनी मर्जी के खेल खेलने का भी पूरा पूरा मौका मिलेगा | मीटिंग में एस डी एम थानेसर, डी एस पी लाडवा भारत भूषण, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, जिला रेड क्रास अधिकारी आदि ने भाग लिया |

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *