Breaking News
Home / Events / समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा की दें जानकारी – डा. राजश्री सिंह

समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा की दें जानकारी – डा. राजश्री सिंह

करनाल 31 मई, पुलिस महानिरीक्षक तथा यातायात एवं हाईवे (ह) डा. राजश्री सिंह ने करनाल के सडक़ सुरक्षा संगठन के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समर कैंप के माध्यम से सडक़ सुरक्षा की जानकारी दें और जिला स्तर पर की गई गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट भेजें। इन गतिविधियों की रिपोर्ट सडक़ सुरक्षा विषय पर प्रकाशित की जाने वाली पत्रिका में प्रकाशित की जानी है।
वे शुक्रवार को माल रोड़ स्थित हाईव करनाल के कार्यालय में सडक़ सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में स्टूडैंट पुलिस कैडेट कोर के नये शैक्षणिक कोर्स को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी गतिविधियों की एक विस्तृत रिपोर्ट को पत्रिका के माध्यम से प्रकाशित किया जाएगा। इस पत्रिका में विशेष रूप से ड्यूटी के दौरान दुर्घटना के शिकार पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की रिपोर्ट प्रकाशित की जाएगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री ओमबीर सिंह, भा.पु.से. ने बताया कि स्टुडैन्ट पुलिस कैडेट कोर का प्रमाणपत्र ड्राईविंग लाईसैंस, पासपोर्ट, हथियार लाईसैंस, होमगार्ड भर्ती, प्राईवेट सिक्योरिटी एजैंसी, चरित्र प्रमाणपत्र व रोजगार कार्यालय ने नाम दर्ज करवाने जैसी सुविधाओं में मददगार होगा। इस अवसर पर जे.आर.कालड़ा, विपिन शर्मा, नि. गुरमीत सिंह, नि. सजय कुमार, प्रचार अधिकारी राजीव रजंन, प्रवाचक कर्मबीर, स्टैनो कुलबीर सिंह, स.उप.नि. प्रदीप व वजीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *