कैथल, 31 मई: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आज से कभी भी धूम्रपान व किसी प्रकार के तम्बाकू उत्पाद का उपयोग नहीं करने, प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से धूम्रपान से दूर रहने तथा तम्बाकू उत्पाद के आदि लोगों को इस लत को छोडऩे के लिए प्रेरित करने व अपने पूर्ण सहयोग देने की शपथ दिलवाई।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी स्थानीय राजकीय नागरिक अस्तपाल परिसर में तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना करने से पूर्व उपस्थित गण को तम्बाकू उत्पादों से दूर रहने की शपथ दिलवा रही थी। उपायुक्त द्वारा आशा कार्यकर्ताओं की जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो हम में हैं दम, तम्बाकू को ना कहें, जैसे नारों से आशा कार्यकर्ताओं ने शहर भर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को तम्बाकू उत्पाद का सेवन ने करने का संदेश दिया। यह कार्यकर्ता अपने हाथों में तम्बाकू उत्पाद का सेवन बंद करने का संदेश देते बैनर लेकर स्थानीय नागरिक अस्पताल से करनाल चौक, करनाल रोड, पेहवा चौक होते हुए पुराना अस्पताल परिसर में संपन्न हुई।
उपायुक्त ने कहा कि धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान प्रतिबंध लगया गया है। धूम्रपान से बच्चों व महिलाओं को विशेषकर ज्यादा नुकसान होता है। उन्होंने उपस्थितगण का आह्वान किया कि वे आज से अपने मन में संकल्प करें कि वे किसी भी प्रकार के धूम्रपान से दूर रहेंगे तथा तम्बाकू उत्पाद की लत से ग्रस्त लोगों को तम्बाकू उत्पादों के सेवन को छोडऩे के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि मन में दृढ निश्चय कर लिया जाए तो, कोई भी कार्य करना मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सफर के दौरान सार्वजनिक वाहन में धूम्रपान करता है, तो हमें ऐसे लोगों को धूम्रपान न करने देने के लिए आगे आना होगा। हमारे आस-पास धूम्रपान करने से भी हमें इसका नुकसान होता है।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन, उप सिविल सर्जन डॉ. नीलम कक्कड़, डॉ. आरडी चावला, डॉ. मंगला, डॉ. संदीप बातिश, डॉ. संदीप जैन, डॉ. दिनेश, डॉ. गौरव पुनिया, राजेश, नरेंद्र कुमार व स्वास्थ्य विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
Post Now India Post Now India