कैथल, 1 जून: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण मौसम शुष्क है और गरम हवाएं भी चल रही है। इस गर्मी के मौसम और गरम हवाओं से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। गर्मी के मौसम में गर्म हवाएं व लू काफी तेज गति से चलती हैं और एसी कठिन परिस्थिति में सावधानी बरतना अति आवश्यक है तभी हम सुरक्षित रह सकते हैं।
उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि गरम हवाएं और लू से बचने के लिए एहतियात बरतें, स्थानीय मौसम की भविष्यवाणी के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें, समाचार पत्र पढ़े ताकि उन्हें समय-समय पर गर्म हवाओं व लू की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि धूप में बाहर जाने के दौरान हल्के रंगों के ढ़ीले फीटिंग के तथा सूती कपड़े पहनें तथा सुरक्षात्मक चश्में, छाता, पगड़ी, टोपी, जूते या चप्पल का उपयोग करें तथा यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें, यदि आप बाहर काम करते हैं तो टोपी या छाते के उपयोग करें। इसके साथ-साथ सिर, गर्दन, चेहरे और अंगों पर नम कपड़ा रखें। शरीर को पुन: हाईड्रेट करने के लिए ओआरएस या घर के बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का प्रयोग करें। गर्मी के स्ट्रोक, गर्मी के दाने या गर्मी से एंठन जैसे कि कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, मिरगी और दौरे के लक्षणों को पहचाने तथा यदि बेहोश या बीमार महसूस करें तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
उन्होंने कहा कि जानवरों को छाया में रखें और उन्हें भी प्रयाप्त मात्रा में पानी दें। अपना घर ठंडा रखें, दिन के दौरान पर्दे, पटर का उपयोग करें। रात में खिड़कियां खुली रखें तथा पंखों व नम कपड़ों का प्रयोग करें व ठंडे पानी से नहाएं। कार्य स्थल के पास ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाएं, श्रमिकों को प्रत्यक्ष सूर्य के समक्ष होने वाले कार्यों से बचाएं और श्रमयुक्त कार्यों को दिन के ठंडे समय के दौरान करें, बाहरी गतिविधयों के दौरान आराम के समय को बढाएं और गर्भवती, मजदूरों का चिकित्सकीय परामर्श की स्थिति में अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्म हवाओं व लू के समय खड़े किए हुए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को न छोड़ें, दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें और भारी काले व तंग कपड़े पहनने से बचें। इसके साथ-साथ तापमान अधिक होने की स्थिति में श्रमयुक्त कार्य करने से बचें, दिन के गर्म समय में खाना पकाने से बचें व खाना बनाते समय दरवाजे और खिड़कियां खोलें। शराब, चाय, काफी और कार्बोनेटेड पीतल पेय से बचें जो शरीर में पानी की कमी करते हैं और उच्च प्रोटीनयुक्त व बासी भोजन न खाएं।
Post Now India Post Now India