कुरुक्षेत्र, 01 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत एवं नृत्य विभाग ने विश्वविद्यालय के सीनियर मॉडल स्कूल के बच्चों में संगीत के प्रति रूझान पैदा करने के लिए विभाग में शनिवार को 15 दिवसीय संगीत कार्यशाला का विधिवत रूप शुभारम्भ किया गया।
संगीत कार्यशाला के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि डीन ऑफ साईंस प्रो. आर.सी. कम्बोज, प्रो. मंजूषा, यूनिवर्सिटी सीनियर सैकेंडरी माडल स्कूल की प्राचार्या प्रोमिला बत्तरा तथा संगीत एवं नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. शुचिस्मिता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात् संगीत विभाग के शिक्षक डा. मुनीष कुमार ने सरस्वती वंन्दना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की संगीतमय शुरूआत की।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने भजन व समूह गीत की प्रस्तुति कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम पर संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. शुचिस्मिता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के प्रयोजन और उद्ेश्यों पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि डॉ. आरसी कम्बोज ने अपने उद्बोधन में जीवन में संगीत की आवश्कता पर बल देते हुए बच्चों को कार्यशाला से लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। प्रो. मंजूषा ने बच्चों में उत्साह का संचार करते हुए उन्हें पूरे मनोयोग से कार्यशाला में संगीत सीखाने की सलाह दी तथा विभाग एवं स्कूल की प्राचार्य को आयोजन हेतू बधाई दी।
प्राचार्य डा. प्रोमिला बत्तरा ने इस आयोजन हेतु संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष सहित समस्त शिक्षको का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा विशिष्ठ अतिथि को श्रीफल, माल्यार्पण तथा अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संगीत विभाग के सितार शिक्षक डा. पुरुषोत्तम कुमार ने किया।कार्यक्रम में भारी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी तथा संगीत विभाग के समस्त शिक्षक मौजूद थे।
Post Now India Post Now India