Breaking News
Home / Education / कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमन्त्रित

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमन्त्रित

कुरुक्षेत्र, 1 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने वर्ष 2019-20 में स्नातक व स्नातकोतर में होने वाले दाखिले के लिए एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। खास बात यह है कि विश्वविद्यालय के सभी विभागों में प्रशासन ने आनलाईन दाखिला करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट केयूके डाट एसी डाट इन से प्रोस्पेक्टस भी डाउनलोड कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय की शैक्षणिक ब्रांच की ओर से जारी किए गए एडमिशन शेड्यूल के अनुसार विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में जिनमें कॉमन प्रवेश परीक्षा के बिना दाखिला होना है, उन पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी ३० जून तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिल अधिसूचना के अनुसार पंजाबी, एमए पुरातत्व भारतीय इतिहास, संंस्कृत, डिफेंस एंड स्ट्रेटिजिक्स स्टडीज, वूमैन स्टडीज़, दर्शनशास्त्र, एमसीए 3 वर्षीय, एमसीए लीट, एमलिब एंड इंफोरमेशन साईंस, बीलिब एंड इंफोरमेशन साईंस, एमए योगा, बीपीएड, सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा, पीजी डिप्लोमा इन योगा, एमए एजुकेशन, एमएड स्पेशल एजुकेशन वीआई, बीएड स्पेशल एजुकेशन वीआई, एमए म्यूजिक वोकल एंड इंस्ट्रयूमेंटल पाठ्यक्रमों के लिए 24 जून तक आनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

एमएससी फूड, न्यूट्रिशियन एंड डाईटिक्स, एमएससी ह्यूमन डिवेल्पमेंट, एमएससी क्लोथिंग, टेक्सटाइलस एंड फैशन डिज़ाईनिंग एमएससी इलेक्ट्रानिक्स, एमएससी अप्लाईड जियोफिजिक्स, एमएससी स्टेटिसटिक्स, एमटीटीएम/एमएचएम एंड सीटी, एलएलबी तीन वर्षीय, एमए फाईन आर्टस एमएफए, पीजी डिप्लोमा फ्लोरिकल्चर, वूमन स्टडीज़ के लिए 24 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

एमटैक के लिए 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन
एमटैक इन एनर्जी एंड इंवायरमैंटल मैनेजमैंट, , कंप्यूटर साईंस एंड इजिनियरिंग, माइक्रो इलेक्ट्रोनिक्स एंड वीएलसीआई डिजाइंस, नैनो साईंस एंड टेक्रोलोजी, इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रयूमेंटेशन इंजि., बायोटेक, कंप्यूटर इंजि., इलैक्ट्रिक्ल इंजिनियरिंग, इलैक्ट्रिोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इजि., सॉफ्टवेयर इंजि., मैटेरियल साईंस एंड टैक्रोलोजी, मैकेनिक्ल इंजिनियरिंग के थर्मल इंजि., इंडिस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजिनियरिंग, के लिए 30 जून तक आवेदन किया जा सकता है।

पीजी डिप्लोमा के लिए 25 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
पीजी डिप्लोमा इन ट्रांस्लेशन हिन्दी, अंग्रेजी व पंजाबी, गाईडेंस, काउंसलिंग एंड साईकोथैरेपी, डिप्लोमा इन रिज़निंग, फ्रैंच, जर्मन एवं उर्दू व सर्टिफिकेट कोर्स इन भगवद्गीता, कम्यूनिकेशन स्किल्स, सर्टिफिकेट कोर्स इन फ्रैंच, जर्मन, उर्दू एवं पंजाबी, एडवांस डिप्लोमा इन फ्रैंच एंड जर्मन, के लिए 25 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *