करनाल 3 जून: महापौर रेणु बाला गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल जी के निर्देशानुसार शहर में विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि शहर के प्रत्येक वार्ड में जाकर वहां की जनता से मिलें और उनकी मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करवाए जाएं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के मद्ïदेनजर मेयर रेणु बाला गुप्ता ने निगम अधिकारियों को साथ लेकर सोमवार को शहर के वार्ड 4 में विभिन्न जगहों पर जाकर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मेयर ने मौके पर मौजूद निगम इंजीनियरों को निर्देश दिए कि शीघ्र अति शीघ्र विकास कार्यों को पूरा करें, ताकि नागरिकों को उनका फायदा मिल सके।
महापौर ने आज के दौरे में वार्ड 4 की दुर्गा कॉलोनी, पृथ्वी विहार, उत्तम नगर, एमसी कॉलोनी तथा कर्ण विहार एरिया का निरीक्षण किया तथा वहां के नागरिकों से भेंट की। वार्ड 4 के पार्षद तथा नागरिकों ने मेयर को अवगत कराया कि आपके और मुख्यमंत्री जी के प्रयासों ने हमारी कॉलोनियां अपरूव हुई हैं, इसके लिए हम आपके और मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के आभारी हैं। हमारी कॉलोनियां अपरूव होने से यहां विकास कार्य होने शुरू हो गए हैं। इस समय हमारी कॉलोनी में अमरूत के अंतर्गत स्टोरम वाटर की लाईने बिछाई जा रही हैं, परंतु यह कार्य थोड़ी धीमी गति से चल रहा है, मेयर ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मौजूद इंजीनियरों को सख्त निर्देश दिए कि अमरूत का कार्य कर रही एजेंसियों से सम्पर्क कर इसे जल्दी से पूरा करवाएं, किसी भी हालत में देरी बर्दाश्त नही की जाएगी। स्टोरम वाटर की लाईने बिछाने के तुरंत बाद सीवरेज डालने और नालियां बनाने का काम किया जाए, ताकि जल्दी से पक्की सड़को व गलियों का निर्माण किया जा सके। दुर्गा कॉलोनी स्थित आंगनवाड़ी के साथ खाली पड़ी जगह पर सुंदर पार्क बनाने के निर्देश दिए, ताकि उस जगह का सौदण्र्यकरण हो सके। यह सब कार्य होने से ही यहां के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया होंगी।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपरूव हुई 35 कॉलोनियों में करीब 32 करोड़ रूपये की लागत से पीने के पानी की सप्लाई दी जाएगी, जिससे वहां के नागरिकों को स्वच्छ जल मिलेगा। इसके साथ-साथ मेयर ने वार्ड 4 के नागरिको को बताया कि आपके वार्ड में 8 नए ट्ïयूबवेल लगने जा रहे हैं, इनकी जगह का भी चयन कर लिया गया है। मेयर ने वहां मौजूद निगम इंजीनियरों को निर्देश दिए कि ट्ïयूबवेल लगाने का कार्यवाही शीघ्र की जाए, ताकि आमजन को पीने का साफ पानी मिल सके। पार्षद की मांग पर मेयर ने उत्तम नगर स्थित पार्क में हाई मास्ट लाईट तथा पैदल चलने का रास्ता बनाने के भी निर्देश दिए। मेरठ रोड़ से कर्ण विहार में एंट्री करते समय मेन सड़क पर अमरूत का कार्य चल रहा है, उसे भी जल्दी से पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में मेयर ने पृथ्वी विहार, एमसी कॉलोनी इत्यादि जगहों का भी दौरा किया। वहां के नागरिकों की समस्याएं सुनने के बाद मौजूद निगम इंजीनियरों को निर्देश दिए कि जल्दी से एस्टीमेट तैयार कर यहां की गलियां पक्की की जाएं, ताकि बरसात के समय नागरिकों को कोई दिक्कत ना उठानी पड़े। गलियों में लगी लाईटों को तुरंत प्रभाव से ठीक करने के लिए आदेश भी दिए, ताकि रात के समय गलियों में अंधेरा ना रहे। निरीक्षण में मेयर ने रेता चौक का सौण्दर्यकरण करने के आदेश दिए।
आज के निरीक्षण में मेयर के साथ वार्ड 4 की पार्षद नीलम नोतना, समाजसेवी बृज गुप्ता, सतिंद्र नोतना, भोपेन्द्र नोतना, निगम के कार्यकारी अभियंता अक्षय कुमार, सहायक अभियंता लख्मीचंद राघव, कनिष्ठï अभियंता राज कुमार व रवि कुमार, पूर्व पार्षद सुखबीर सिंह, जसबीर राणा, प्रदीप राणा, विनोद प्रधान, दिनेश शर्मा, सतनाम सिंह, सुनील, राजबीर नोतना, काव्या जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Post Now India Post Now India