Breaking News
Home / Uncategorized / सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग सरकार के प्रचार का अहम माध्यम – सुभाष चंद्र

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग सरकार के प्रचार का अहम माध्यम – सुभाष चंद्र

नीलोखेड़ी/करनाल 3 जून: वर्तमान सरकार के कार्यकाल की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में महानिदेशक, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार 3 जून से 3 जुलाई तक विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को करनाल जिला के नीलोखेड़ी कस्बा की गोल मार्किट में आयोजित कार्यक्रम से इस अभियान की शुरूआत स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिना किसी भेदभाव के आम जनता की भलाई के लिए अपने करीब 5 साल के शासनकाल में इतने विकास कार्य करवाए, जितने पिछली सरकारों ने अपने करीब 48 सालों में नहीं करवाए। वर्तमान हरियाणा सरकार ने प्रदेश के गरीब से गरीब व्यक्ति को विकास से जोडऩे का काम किया है। इन विकास कार्यों का प्रमाण जनता ने प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें भाजपा के उम्मीदवारों को जिताकर दिया है और आने वाला समय भी भाजपा का है।

उन्होंने कहा कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग सरकार का वह तंत्र होता है जो सरकार द्वारा आम आदमी के लिए किए गए कामों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत करता है। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के माध्यम से गीतों व फिल्मों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी पूरे महीने दी जाएगी ताकि लोगों को इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने हर क्षेत्र में समान विकास किए हैं, कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं है।

जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी सुनील बसताड़ा ने प्रचार अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो के निर्देशानुसार 3 जून से 3 जुलाई तक प्रदेश में विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा। जिला में सोमवार से विशेष प्रचार अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान में 6 अनुबंधित भजन पार्टी और विभाग की नाटक मंडली और सिनेमा यूनिट करीब 400 कार्यक्रम गांव-गांव प्रस्तुत करेंगी। इन कार्यक्रमों के दौरान सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। आम जनता को गीतों व फिल्मों के माध्यम से सरकार की कारगुजारी के बारे में जानकारी दी जाएगी।
अभियान की शुरूआत के दौरान ड्रामा पार्टी के ड्रामा इंस्पैक्टर सूरज बेदी, कलाकार सुमेर सिंह, रामकुमार, स्टेज मास्टर हिशम सिंह सैनी ने विकासात्मक गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर सेवा सिंह, सब इंस्पैक्टर रामकिशन, कस्तूरी लाल, जुगल किशोर, मदन लाल शर्मा, प्यारे लाल, पाले राम, रूप लाल, सतीश चंद्र, जगदीश चंद्र, राजेश कुमार गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *