Breaking News
Home / Uncategorized / कार्यकत्र्ता अभिनंदन समारोह 6 जून को प्रात: 7 बजे करनाल अनाज मंडी में, मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि करेंगे शिरकत: जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद

कार्यकत्र्ता अभिनंदन समारोह 6 जून को प्रात: 7 बजे करनाल अनाज मंडी में, मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि करेंगे शिरकत: जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद

करनाल 3 जून: भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन एवं अभिनंदन करने के लिए 6 जून को प्रात: 7 बजे नई अनाज मंडी करनाल में एक भव्य व शानदार अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज तथा सांसद संजय भाटिया, स्थानीय विधायकगण उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि अभिनंदन समारोह के सफल आयोजन के लिए सोमवार को घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, पानीपत ग्रामीण के विधायक महीपाल ढांडा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सुखीजा, जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा, राजबीर शर्मा, शेलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव, पुलिस अधीक्षक एस.एस. भौरिया, एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक, डीएसपी राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से समारोह स्थल पर प्रबंधों का जायजा लिया।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द ने कहा कि प्रदेश की जनता से लोकसभा की सभी सीटें जिताकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कद में ओर बढ़ोतरी की है। चुनाव में सबका साथ-सबका एक समान विकास तथा विकास कार्यों पर जनता ने मोहर लगाई है। पार्टी कार्यकर्ताओं की भी अहम भूमिका रही है। इसलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाने के लिए एक नई शुरूआत की है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भारी सीटों से जीतकर दोबारा से हरियाणा में सरकार बनाएंगे।
इस अवसर पर विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि भाजपा के संगठनात्मक पार्टी है और विश्व मेें इसका सबसे बड़ा संगठन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 5 साल के दौरान देश को एक मजबूती प्रदान की है। इसी के परिणामस्वरूप हाल ही में हुए लोकसभा आम चुनाव में देश की जनता ने भाजपा को एक ऐतिहासिक जीत दिलाई है। इसी को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशभर में समारोह का आयोजन करके पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने का निर्णय लिया है, जोकि अपने आप में एक सराहनीय कदम है।

पानीपत ग्रामीण के विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंंत्री मनोहर लाल द्वारा लोकसभा के चुनाव में मिली भारी जीत से गदगद होकर पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने की एक नई परम्परा की शुरूआत की है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाता था, लेकिन अब स्वयं मुख्यमंत्री जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित करके कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करेंगे।
ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में यह पहला अवसर होगा, जब मुख्यमंत्री स्वयं पार्टी कार्यकर्ताओं का चुनावी जीत के बाद अभिनंदन करने के लिए प्रदेशभर का दौरे पर निकले हैं। मुख्यमंत्री ने एक परम्परा को बदलने का काम किया है। यह परम्परा नि:संदेह आने वाले विधानसभा के चुनाव में भी पार्टी कार्यकर्ताओं को ताकत देगी और 70 से अधिक सीटें जीतेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। हजारों की संख्या में 6 जून को पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राजनीतिक दिशा में एक नई परम्परा शुरू की है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ताओं का होसला दोगुणा बढ़ेगा और संगठित होकर आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ओर अधिक कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करेंगे।

बॉक्स: कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह के लिए बैठक कर, कार्यकर्ताओं की लगाई ड्यूटी
भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने बताया कि सोमवार को प्रात: पीडबल्यूडी विश्राम गृह में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह के लिए जिले के विधायकों, सभी 17 मंडल अध्यक्षों व जिला महामंत्रियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, पानीपत के विधायक महीपाल ढांडा, असंध के विधायक स. बख्शीश सिंह विर्क, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी तथा मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। इस बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चर्चा की गई तथा कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी निर्धारित की गई।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *