Breaking News
Home / Uncategorized / वर्तमान सरकार के कार्यकाल की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है

वर्तमान सरकार के कार्यकाल की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है

कुरुक्षेत्र 4 जून: वर्तमान सरकार के कार्यकाल की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में महानिदेशक समीर पाल सरों, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में 3 जून से 3 जुलाई तक विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार 3 जून को देर सायं थानेसर भजन पार्टी ने गांव अजराना, सलपानी में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नितियों का विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत गीतो व रागनियों के माध्यम से ग्रामीणों के समक्ष प्रचार-प्रसार किया तथा विस्तारपूर्वक स्कीमों की ग्रामीणों को जानकारी दी।

इस विषय में जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेश कंवर सरोहा ने बताया कि जिला में सोमवार से विशेष प्रचार अभियान की शुरूआत हो चुकी है। इस अभियान में 2 अनुबंधित भजन पार्टी और विभाग की 4 भजन पार्टी और सिनेमा यूनिट जिले के सभी गांवों में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। इन कार्यक्रमों के दौरान सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। आम जनता को गीतों व फिल्मों के माध्यम से सरकार की कारगुजारी के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जो भजन पार्टियां गांव-गांव में जाकर प्रचार कर रही है उन्हेें मुख्यालय स्तर के अधिकारी और जिला स्तर के अधिकारी भी चैक कर रहे है तथा एक पार्टी एक दिन में 2 कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही है। इस मौके पर विभाग के डीआई विजय कुमार सुकन्या स्मृद्घि योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर अजराना गांव के सरपंच संदीप कुमार, सलपानी गांव के नम्बरदार चंद्रभान सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *