करनाल 05 जून: हरियाणा सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा प्रदेश में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत ड्रामा पार्टी, सिनेमा यूनिट व भजन मंडलियों के कलाकार गांव-गांव जाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों का लोकगीतोंं के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। इस विशेष प्रचार अभियान के तहत घरौंडा खंड के गांव हरीसिंहपुरा में नुक्कड़ सभा आयोजित की। नाटक मंडली के कलाकारों ने अभियान के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में पे्ररक लोक गीतों के माध्यम से जानकारी दी।
कलाकारों ने सरकार द्वारा मैरिट के आधार पर दी जा रही नौकरियों की भर्ती के बारे में विस्तार से गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। नाटक मंडली द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश में खुशहाली का नया दौर शुरू किया है, मेहनत करने वाले युवाओं में नया विश्ववास पैदा हुआ है। इसके अलावा नाटक मंडली द्वारा सामाजिक बुराईयों पर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विशेष प्रचार अभियान के बारे में जानकारी देते हुए डीआईपीआरओ सुनील बसताड़ा ने बताया कि सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो के निर्देशानुसार 3 जून से 3 जुलाई तक विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रचार अभियान के दौरान नाटक मंडली व 6 भजन पार्टियां गांव-गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस मौके पर गांव की सरपंच दर्शना देवी, कर्मबीर, आत्मा राम, सतीश कुमार, रघुबीर सिंह, पाला राम, बाबू राम, श्याम लाल तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India