कैथल, 5 जून:भारत सरकार द्वारा 7वीं आर्थिक गणना का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। आर्थिक गणना के कार्य को सुचारू रूप से करने के लिए सुपरवाईजरों को ट्रेनिंग दी जा रही है। आर्थिक गणना का कार्य ऑनलाईन एप के माध्यम से पंजीकरण करके होगा। इसमें परिवार के मुखिया का नाम, कुल सदस्य, व्यवसाय तथा सभी स्त्रोतों से अनुमानित पारिवारिक आय एप पर दर्ज की जाएगी।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी के निर्देशानुसार क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप राणा, जिला प्रबंधक मनीषा अग्रवाल तथा जिला संयोजक भूपेश वालिया ने संयुक्त रूप से लघु सचिवालय स्थित सभागार में आर्थिक गणना हेतू सुपरवाईजरों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि जिला में आर्थिक गणना का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। सभी सुपरवाईजरों को कहा कि वे क्षेत्र में जाकर हर घर, दुकान, फैक्टरी या अन्य सभी जगह जाकर डाटा को एकत्रित करके एप पर डालेंगे। काई भी डाटा गलत नही होना चाहिए, क्योंकि इसकी मोनिटरिंग प्रशासन कर रहा होगा। सुपरवाईजरों के साथ-साथ 5 से 10 लोंगों की टीम भी बनाई जाएगी, जो सर्वे करेंगी। टीम मोबाईल व टेबलेट के माध्यम से जानकारी भरेंगे। सुपरवाईजर डाटा को चैक करने के बाद जिला स्तरीय टीम यानि जिला सांख्यिकी अधिकारी, जिला प्लानिंग अधिकारी के पास चैक करने के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद यह डाटा स्टेट टीम के माध्यम से केंद्रीय टीम को जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी चंद्राणी रॉय, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी दीपक कौशिक, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी मनीष गुप्ता, जिला योजना अधिकारी निसाफ सिंह, जिला सांख्यिकी अधिकारी बिजेंद्र सिंह, सहायक योजना अधिकारी शिव कुमार, कृष्णा के अलावा सभी सुपरवाईजर मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India