Breaking News
Home / Events / शारीरिक और मानसिक रुप से तरोताजा रखने का मंच है राहगिरी: डा. पवन सैनी

शारीरिक और मानसिक रुप से तरोताजा रखने का मंच है राहगिरी: डा. पवन सैनी

लाडवा 9 जून: लाडवा की अनाजमंडी में जिला प्रशासन द्वारा राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने बढ़चढक़र भाग लिया। इस मौके पर उपस्थित लाडवा के विधायक डा. पवन सैनी ने राहगिरी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा शुरु किया गया यह कार्यक्रम लोगों को न केवल शारीरिक और मानसिक रुप से तरोताजा रखता है बल्कि इससे दिनचर्या भी सुगम हो जाती है।

वे रविवार को लाडवा अनाजमंडी में आयोजित राहगिरी कार्यक्रम में शहरवासियों को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक डा. पवन सैनी, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, एसडीएम लाडवा अनिल यादव, डीएसपी लाडवा, बीईओ बलवंत सिंह,मंडल प्रधान ओमवीर सहित सभी मेहमानों ने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित कर अपनी श्रृद्धांजली दी। इसके उपरांत सभी उपस्थित मेहमानों ने दीप प्रज्जवलित कर राहगिरी कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विधायक डा. पवन सैनी ने कहा कि प्रात: उठते ही ऐसे कार्यक्रमों में भााग लेकर मनुष्य स्वास्थ्य के साथ-साथ प्रगति की नई दिशा और दशा तय करने का काम करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार समुचे विश्व में योग करने की परम्परा का निर्वाह किया है और उसे आगे बढ़ाया है, ठीक इसी प्रकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा प्रदेश में राहगिरी जैसे कार्यक्रमों की शुरआत करके अनुकरणीय और अनुसणीय कार्य है।

विधायक डा. पवन सैनी ने स्वयं परम्परागत खेल खेलते हुए खुशी जाहिर की और राहगिरी में भाग लेने वाले लोगों से संवाद किया। लोगों के बीच खड़ा होकर उन्होंने सरकार की जनहित की कल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं और स्कीमों की जानकारी तो दी ही, साथ ही सरकार द्वारा शुरु किए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं स्वच्छ भात मिशन जैसे सामाजिक कार्यक्रमों का अनुसरण करने के लिए भी कहा। उन्होंने राहगिरी में स्वयं कबड्डी, खो-खो और रस्साकस्सी जैसे खेल खेलकर लोगों को प्रात्साहित किया। सरकार की नीतियों के बारे में भी जानकारी दी और लोक कलाकारों से भी रुबरु हुए। उन्होंने कहा कि खेल औश्र संगीत केवल मनोरंजन के साधन ही नहीं बल्कि हमारी प्राचीन व्यवस्था की जीवनशैली को प्रदर्शित करते है। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित खेलों में खुद भी भाग लिया और प्रतिभागियों को भी प्रेरित किया।

राहगिरी कार्यक्रम में जिला उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि खेल हमारी सांस्कृतिक और प्राचीन धरोहर है। राहगिरी जैसा मंच हमारे प्राचीन खेलों का ही परिवर्तित रुप है। उन्होंने बताया कि बदलते परिवेश इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक चेतना और समाज के नवनिर्माण में अपेक्षाकृत बेहतरीन साबित होंगे। उन्होंने राहगिरी में भाग लेते हुए प्रतिभागियों के बीच जाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार ने समाज के समुचित संवर्धन के लिए अनेक साहसिक कदम उठाए है। यह कार्यक्रम न केवल हमारे ऐतिहासिक और सामाजिक मुल्यों को प्रदर्शित एवं परिभाषित करता है बलिक प्राचीन व्यवस्था के बीज जहन में अंकुरित करते हुए सामाजिक भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे कार्यक्रमों में हमें बढ़चढक़र भाग लेना चाहिए। इस कार्यक्रम में एसडीएम अनिल यादव ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

ये खेल रहेें आकर्षण का केन्द्र
राहगिरी कार्यक्रम में क्रिकेट, बास्केट बाल, स्टेपू, पि_ुग्राम, स्कीपिंग, योगा, एरोब्रिक्स, जूडो, कसरत, बाक्सिंग, निम्बू रेस, सैक रेस, म्यूजिकल चेयर और अन्य कई तरह के परम्परागत खेल आकर्षण का केन्द्र रहे। इन खेलों में शहर के लोगों ने बढ़चढक़र भाग लिया।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *