Breaking News
Home / Events / जिले में विशेष प्रचार अभियान के तहत ग्रामीणों को गीतों व रागनियों के माध्यम से बताई जा रही है प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां: सरोहा

जिले में विशेष प्रचार अभियान के तहत ग्रामीणों को गीतों व रागनियों के माध्यम से बताई जा रही है प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां: सरोहा

कुरुक्षेत्र 9 जून: जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेश कंवर सरोहा ने बताया कि सूचना जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा आमजन को हरियाणा सरकार की जनहितैषी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए विशेष प्रचार अभियान जिले में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 4 विभागीय भजन पार्टियां तथा 2 अनुबंधित भजन पार्टियों द्वारा आमजन को विकासात्मक गीतों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर लघु फिल्में भी दिखाई जा रही है। एक दिन में एक भजन पार्टी 2 गांवों को कवर करती है तथा यह भजन पार्टियां गांव-गांव जाकर आम जन तक सरकार की नीतियों व अलग-अलग विभागों की उन योजनाओं की जानकारी दे रही है जो जनता से सीधी जुडी हुई है। इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर आमजन को इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रचार अभियान में महत्वपूर्ण नीतियों के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढाओं, जल ही जीवन है, पर्यावरण सरंक्षण व बाल विवाह निषेध जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगामी 3 जुलाई तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि शनिवार को थानेसर भजन पार्टी ने गांव सरायं सुखी व इन्द्रा कालोनी में भजन पार्टी लीडर दिलावर शर्मा व सदस्य राजकुमार शर्मा व राजकुमार ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारियों नीतियों का प्रचार-प्रसार किया। गांव में कलाकार राजकुमार शर्मा ने ग्रामीणों को सबका साथ विकास सभी का या मनोहर लाल सरकार, क्षेत्रवाद ना जात-पात और बंद किया भ्रष्टïाचार गीत सुनाया तथा सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। शनिवार को शाहबाद भजन पार्टी ने गांव जोगी माजरा व डंगाली में, बाबैन भजन पार्टी ने गांव सिंबलवाल व घनानी में, पिहोवा भजन पार्टी ने गांव जुलमत व कलसा में, सूचिबद्घ राजबीर भजन पार्टी ने गांव फतुपुर व खेडी रामनगर में और सूचिबद्घ संजीव भजन पार्टी ने गांव जैनपुर और कल्याणा में सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *