Breaking News
Home / Uncategorized / कलाकारों ने मंजूरा गांव में बताए सरकार के विकास कार्य, योजनाओं के बारे में किया जागरूक

कलाकारों ने मंजूरा गांव में बताए सरकार के विकास कार्य, योजनाओं के बारे में किया जागरूक

करनाल 10 जून: प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए बनाई गई नीतियों, योजनाओं व सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे एक माह के विशेष प्रचार अभियान की कड़ी में सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की अनुबंधित भजन पार्टी के कलाकारों ने मंजूरा गांव कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कलाकारों ने गीतों के माध्यम से ग्रामीणों को बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के विकास करवाया गया है। प्रदेश में बिजली के बिल में कमी की है और वहीं किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की है। इस योजना के तहत पंजीकृत किसानों को 6 हजार रुपये वार्षिक दिए जाएंगे जिसकी पहली किस्त सरकार ने किसानों के खाते में भेज दी है।

उन्होंने गीतों के माध्यम से कहा कि सरकार ने जहां विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए काम किया है वहीं सामाजिक गतिविधियों में भी सरकार ने काम किया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से पहले प्रदेश में बेटियों व महिलाओं की संख्या में किस प्रकार गिरावट आ रही थी और इसके क्या-क्या सामाजिक दुष्प्रभाव हो रहे थे। लेकिन जब से प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू हुआ, न केवल बेटियों की जन्म दर में वृद्घि हुई बल्कि बेटियों का आत्मविश्वास भी कई गुणा बढ़ गया। पिछले साढ़े चार साल से चल रहे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के कारण ही बेटियों की जन्मदर में प्रति हजार 100 तक की वृद्घि दर्ज की गई है जो छोटी बात नहीं है।

कलाकारों ने बताया कि बेटियों को शिक्षित करने के लिए सरकार ने प्रदेश में 20 किलोमीटर के दायरे में एक महिला महाविद्यालय खोलना सुनिश्चित किया है ताकि बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए अपने घर से ज्यादा दूर न जाना पड़े। छात्राओं को बस में नि:शुल्क यात्रा का तोहफा भी सरकार ने दिया है। उन्होंने बताया कि बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, रोजगार, विवाह और खेल गतिविधियों पर भी सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने छात्राओं से आह्वïान किया कि वे सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें। प्रचार टीम ने छात्राओं को प्रदेश सरकार की अन्य सभी महत्वपूर्ण योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *