कैथल, 10 जून: जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में चल रही 10 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला सम्पन्न हो गई है। इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यशाला में बच्चों को संगीत नाटक, नृत्य के बारे में प्रशिक्षित किया गया। समापन समारोह के दौरान बच्चों ने इस शिविर में सीखी गई कला का प्रदर्शन भी किया। स्कूल प्रिंसीपल अंजू गंभीर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस शिविर में बच्चों को गीत, नृत्य, नाटक की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है तथा उन्हें अपनी पौराणिक कला के बारे में भी ज्ञान हासिल हुआ है। इस मौके पर मुख्यातिथि ने बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समापन समारोह में युवा सांस्कृतिक संयोजक सुशील कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा समय-समय पर बच्चों को कला का ज्ञान देने के उद्देश्य से इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता है। शिविर में कोरियोग्राफर लव शर्मा तथा डॉ. महीपाल पठानिया ने भी बच्चों को कला के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
Home / Kaithal / जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में चल रही 10 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला सम्पन्न हो गई
Check Also
26 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह के अंतिम पूर्वाभ्यास में उपायुक्त ने स्थानीय पुलिस लाईन मैदान में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी
कैथल, 24 जनवरी। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला …
Post Now India Post Now India