हरियाणा प्रदेश अग्रवाल वैश्य सम्मेलन के जिलाध्यक्ष एवं जिला कष्ट निवारण समिति के निवर्तमान सदस्य एडवोकेट अंकित गुप्ता ने उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में नन्ही बच्ची की निर्मम हत्या पर गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा की ऐसे घिनोना कार्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्यवाही फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से डे बाय डे ट्रायल होना चाहिए, तथा यह अपराध जघन्य श्रेणी में आता है और इसीलिए जाँच एजेन्सी को एसे में बिना कोताही किए जल्दी व स्पष्ट चालान पेश करना चाहिए ।। अंकित गुप्ता ने कहा कि ऐसे दोषियों को फांसी से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए, गुप्ता ने कहा कि नन्ही बच्ची पर इस तरीके से जघन्य अपराध कर इन लोगों ने अपनी घृणित व संकीर्ण मानसिकता को दर्शाया है तथा समाज में जब तक ऐसे लोग रहेंगे, तब तक समाज कदापि सुरक्षित नहीं है इसलिये कानून के माध्यम से इन लोगों को शीघ्र सजा मिलनी चाहिए ताकि परिवार व समाज का कानून व्यवस्था में विश्वास बना रहे हैं और सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को भी सार्थक रुप मिल सके।। अंकित गुप्ता ने कहा की इस तरह के केस मे सुनवाई करने में देरी नहीं होनी चाहिए।।
Post Now India Post Now India