Breaking News
Home / Uncategorized / आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए हुई वरदान साबित: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए हुई वरदान साबित: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 11 जून: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत)भारत सरकार की एक बहुत ही महत्वकांक्षी योजना है, जिसके तहत गरीब वर्ग के लोगों को 5 लाख रुपए तक का ईलाज मुफ्त में मिल रहा है। यह योजना संबंधित परिवारों को अपना ईलाज कैशलैस करवाने में बहुत ही लाभदायक सिद्ध हो रही है। जिला कैथल में लगभग 79 हजार परिवार इस योजना के लाभार्थी हैं और इस योजना के तहत लगभग एक लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) योजना के तहत गरीब व्यक्तियों को सरकारी व पंजीकृत प्राईवेट अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का ईलाज मुफ्त में किया जा रहा है। जिला कैथल में लगभग 900 व्यक्ति इस योजना के तहत अपना मुफ्त ईलाज करवा चुके हैं। जिला के नागरिक अस्पताल में लगभग 400, पंजीकृत प्राईवेट अस्पताल सिग्नस में लगभग 350, शाह अस्पताल में लगभग 40 व्यक्ति इस योजना के अंतर्गत ईलाज करवा चुके हैं। सिग्नेश अस्पताल में 37 लोगों ने इस योजना के तहत स्टेन्ट भी डलवाए हैं। इसके साथ-साथ आसपास के जिलों में भी पैनल वाले अस्पतालों में ईलाज करवाकर योजना का लाभ लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह योजना गरीब व्यक्तियों के लिए वरदान साबित हो रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 1410 पैकेज के तहत ईलाज करवाया जा सकता है। पहले इनमें से 303 पैकेज केवल सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित थे, परंतू अब सरकार द्वारा इनमें से 157 और पैकेज प्राईवेज पंजीकृत अस्पतालों के लिए खोल दिए गए हैं। इस योजना के तहत 1264 पैकेजों पर सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में अपना ईलाज करवाया जा सकता है। इस योजना के तहत लाभार्थी परिवार के सदस्य का 5 लाख रुपए तक का ईलाज किया जा रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए परिवार के सदस्य अपना राशन कार्ड तथा आधार कार्ड आयुष्मान मित्र को मिलकर अपना नाम लाभार्थी सूची में चैक कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 14555 पर कॉल करके अथवा द्वद्गह्म्ड्ड.श्चद्वद्भड्ड4.द्दश1.द्बठ्ठ वैबसाईट पर चैक कर सकता है। इसके साथ-साथ प्रार्थी अटल सेवा केंद्र व आयुष्मान भारत के तहत पंजीकृत अस्पताल में जाकर अपना नाम चैक कर सकता है। आयुष्मान भारत योजना दुनिया में सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना है। इस महत्वकांक्षी योजना से जरूरतमंद लोगों का सही समय पर सही ईलाज संभव हो पाया है। इससे पहले गरीब व्यक्ति कभी सपने में भी बड़े निजी अस्पतालों में ईलाज के बारे में सोच नही सकता था। इस योजना के तहत गरीब व्यक्ति हर प्रकार का ईलाज मुफ्त करवा पाने में सक्षम हुआ है। जिला में नागरिक अस्पताल के साथ-साथ प्राईवेट अस्पताल सिग्नस, शाह अस्पताल, गणपति सर्जिकल अस्पताल, जयप्रकाश अस्पताल पैनल पर शामिल हैं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *