Breaking News
Home / Uncategorized / बोरवैल /मेन हॉल का निरीक्षण करवाएं और यदि कोई बोरवैल या मेनहॉल का ढकन खुला मिलता है, तो उसको तुरंत ढकवाना सुनिश्चित करें: डॉ. प्रियंका सोनी

बोरवैल /मेन हॉल का निरीक्षण करवाएं और यदि कोई बोरवैल या मेनहॉल का ढकन खुला मिलता है, तो उसको तुरंत ढकवाना सुनिश्चित करें: डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 11 जून: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने सभी विभागों के उच्चाधिकारियों को जनहित में निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने अधीनस्थ क्षेत्र में अपने-अपने विभाग से संबंधित बोरवैल /मेन हॉल का निरीक्षण करवाएं और यदि कोई बोरवैल या मेनहॉल का ढकन खुला मिलता है, तो उसको तुरंत ढकवाना सुनिश्चित करें ताकि जिला में बोरवैल या मेनहॉल में बच्चे गिरने जैसी अप्रिय घटना न हो। उन्होंने अधिकारियों को जारी निर्देशों में कहा है कि वे तीन दिन के अंदर यह प्रमाण पत्र भी देना सुनिश्चित करेंगे कि उनके अधीनस्थ क्षेत्र में विभाग से संबंधित कोई भी बोरवैल या मेन हॉल खुला नहीं है। इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेवार होंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *