Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री द्वारा की गई विकासात्मक घोषणाओं को करें समयबद्ध पूरा: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

मुख्यमंत्री द्वारा की गई विकासात्मक घोषणाओं को करें समयबद्ध पूरा: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 12 जून: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जिला के लिए जितनी भी विकासात्मक घोषणाएं की गई है, उसे निर्धारित समय में पूरा किया जाना सुनिश्चित करें। इन घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी तथा संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित कांफ्रैंस हॉल में मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थी। उन्होंने बताया कि जिला में मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों के लिए विभिन्न 287 घोषणाएं की गई थी, जिसमें से 84 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी है तथा 96 पर विकास कार्य जारी हैं। इनमें से 17 घोषणाएं नॉन फिजिबल पाई गई हैं। इसके अलावा 90 घोषणाएं पर संबंधित विभाग आपसी तालमेल व उच्चाधिकारियों से बातचीत करके उसे पूरा करने का कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जो विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, उसकी रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करें तथा जिन घोषणाओं को पूरा करने में समस्या आ रही है, उस विषय से संबंधित डीओ पत्र भेजें, ताकि समस्या को दूर किया जा सके। मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित जितने भी कार्य पूर्ण हो रहे हैं, उन सभी की रिपोर्ट पोर्टल पर समयबद्ध अपडेट करें।

उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण आंचल में चल रहे सीवरेज पाईप लाईन के कार्य तथा गलियों आदि निर्माण कार्य बरसात के सीजन से पहले करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विकास कार्यों को पूरा करने के कार्य को सभी अधिकारी गंभीरता से लें, मुख्यमंत्री खुद की गई घोषणाओं की समय-समय पर समीक्षा करते हैं। उन्होंने बैठक में जिला राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला के सभी विकासात्मक कार्यों के लिए चयनित की गई जमीन का रिकोर्ड अपडेट रखें, जिन स्थानों पर विकास कार्य प्रस्तावित हैं, उन सबको ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए।

बैठक के दौरान जिला में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की राशि से सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा की गई 13 सड़कों के निर्माण व विस्तारीकरण की घोषणा में से 8 सड़कें पूर्ण हो चुकी हैं, बाकि जिन सड़कों पर कार्य चल रहा है, उन्हें भी जल्द पूरा करवाया जाए। गुहला-चीका में पार्क का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके साथ-साथ ग्रामीण आंचल में 6 करोड़ रुपए से विकास कार्य चल रहे हैं, जिनका 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। गुहला में ही नगर पालिका कार्यालय भवन तथा आवासीय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसे जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बाईपास निर्माण, लदाना चक्कू से सैर, गुहला से चाणचक कनाल पाथ आदि विकास कार्यों के लिए ली जाने वाली भूमि को ई-भूमि पोर्टल पर जल्द अपलोड करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि कलायत में बनने वाले लघु सचिवालय के कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त को निर्देश दिए कि लघु सचिवालय को स्थापित करने की प्रक्रिया को पूर्ण करवाएं, ताकि जल्द ही कलायत में लघु सचिवालय का निर्माण शुरू किया जा सके।

उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में बनने वाले सभी स्टेडियमों की विस्तृत रिपोर्ट कार्यालय में जमा करवाएं, ताकि उच्चाधिकारियों से बात करके शीघ्र सभी निर्माण पूरे करवाए जा सके। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव सांच, बाकल, वजीरनगर, नरड़, खेड़ी सिंबल, धौंस, धुंधरेहड़ी, पाई व करोड़ा में बनने वाले पशु अस्पतालों की प्रक्रिया में तेजी लाएं। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि जितने भी विकासात्मक कार्य ग्रामीण आंचल में चल रहे हैं, उन सभी को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए, ताकि आम जन को सभी योजनाओं व परियोजनाओं का लाभ मिल सके। कैथल शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए के एस्टिमेट तैयार किए जा चुके हैं, जिन्हें शीघ्र ही पूरा किया जाए। इसी प्रकार कलायत, पूंडरी, राजौंद, गुहला-चीका के शहरी क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जाए। इस कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। गांव पापसर में बनने वाले 33 केवी पॉवर हाउस के संदर्भ में बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य के टैंडर जारी किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुहला में अगले सप्ताह तक एक्सरे मशीन को खरीदने को आर्डर जारी हो जाएंगे और जल्द ही एक्सरे मशीन की सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी। गांव सांच में बनने वाले सब हैल्थ सैंटर का प्रस्ताव जा चुका है। उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि सब हैल्थ सैंटर के लिए तुरंत निशानदेही करवाएं। सीवन में डल रही पेयजल पाईप लाईन का कार्य लगभग 70 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। क्योड़क में सीवरेज पाईप लाईन डाल दिया गया है। कलायत में सीएचसी का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। कलायत शहर में बनने वाले नगर पालिका कार्यालय का कार्य लगभग पूरा होने वाला है, इसके साथ-साथ एलईडी स्ट्रीट लाईट का कार्य पूरा हो चुका है। उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जो विकास कार्य पूरे होने वाले उन्हें जल्द पूरा करवाया जाए। मुख्यमंत्री घोषणाओं को लेकर समय-समय पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। लापरवाही करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, एसडीएम कलायत अनिल नागर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया, जन स्वास्थ्य विभाग के एसई देवीलाल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कंचन लता, रोजी, सुरेंद्र शर्मा, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज राकेश गोयल, कार्यकारी अभियंता कुलदीप सिंह, राजकुमार, वीके गुप्ता, प्रशांत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डा, जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल, शमशेर सिरोही, सुशील कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *