Breaking News
Home / Social / जिला रैडक्रॉस सोसायटी तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से डोगरा गेट स्थित पंजाबी सेवा सदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा

जिला रैडक्रॉस सोसायटी तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से डोगरा गेट स्थित पंजाबी सेवा सदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा

कैथल, 12 जून: जिला रैडक्रॉस सोसायटी तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से 14 जून को 8 बजकर 30 मिनट पर डोगरा गेट स्थित पंजाबी सेवा सदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी मुख्यातिथि होंगी। कैंप संयोजक दीपक दलाल व बीरबल दलाल ने संयुक्त रूप से बताया कि 27वें रक्तदान कैंप का आयोजन जिला रैडक्रॉस सोसायटी, अखिल भारतीय मानव सेवा समिति, हरियाणा आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनरज एसोसिएशन, पंजाबी सेवा सदन तथा रेल यात्री कल्याण समिति के सहयोग से किया जाएगा। इस शिविर में 10 बार से अधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आम जन से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक रक्तदान करके मानव सेवा में अपना सहयोग दें।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *