Breaking News
Home / Uncategorized / जल ही जीवन है योजना प्रदेश के किसानों को मक्का लगाने पर मिल रहा है प्रति एकड़ 5286 रुपये का लाभ: डा. आदित्य डबास

जल ही जीवन है योजना प्रदेश के किसानों को मक्का लगाने पर मिल रहा है प्रति एकड़ 5286 रुपये का लाभ: डा. आदित्य डबास

करनाल 13 जून: जल ही जीवन है योजना को प्रदेश सरकार ने धान क्षेत्र से संबंधी सात जिलों में लागू कर दिया है। पहले यह योजना जिलों के एक-एक ब्लॉक में लागू थी। अब अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल और सोनीपत में लागू की गई है। इन जिलों के किसानों को मक्का लगाने पर प्रति एकड़ 5286 रुपये मिलेंगे। मक्का के एक-एक दाने की खरीद भी सरकार करेगी।

कृषि विभाग करनाल के उपनिदेशक डा. आदित्य डबास ने बताया कि जल ही जीवन है योजना का उद्देश्य भू-जल को बचाना है। लगातार धान की रोपाई करने से पानी का स्तर नीचे चला गया है। इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा मक्का की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 2500 रुपये का बीज, दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि, 786 रुपये का बीमा करवाया जाएगा। सरकार मक्का का दाना-दाना खरीद करेगी। उन्होंने बताया कि करनाल जिला को 12000 हैक्टेयर का लक्ष्य इस योजना के तहत मिला है जिसके अंतर्गत 3000 हैक्टेयर असंध ब्लॉक में तथा जिले के शेष ब्लॉकों को 1800-1800 हैक्टेयर का लक्ष्य दिया गया है। असंध ब्लॉक में अब तक करीब 2000 किसानों मक्का की बिजाई के लिए आगे आए हैं, शेष ब्लॉकों के लक्ष्य को भी जल्द पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मक्का लगाने वाले किसान अपने जिला के कृषि विभाग के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। जो किसान आवेदन करेगा उसी को इस योजना का लाभ मिलेगा। पंजीकृत किसान का ही मक्का खरीदा जाएगा।

बॉक्स: धान की सीधी बिजाई करने पर प्रति एकड़ दी जाएगी 5000 रुपये की वित्तीय सहायता
डा. आदित्य डबास ने बताया कि विभाग द्वारा भू-जल को बचाने के लिए धान क्षेत्र के किसानों को धान की सीधी बिजाई करने पर प्रति एकड़ 5 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। भूमि का जल स्तर लगातार घटता जा रहा है, इसलिए फसल विविधिकरण को अपनाकर लाखों लीटर पानी की बचत की जा सकती है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *